दिव्यांगजन वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए करें आवेदन
दिव्यांगजनां के सहायतार्थ शासन द्वारा राज्य निधि से 04 प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान किया गया है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विकास दुबे ने देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं के आयोजन के लिए धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना जायेंगा।दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने तथा खेल आयोजन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया जायेंगा। दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बैच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय के लिए वित्तीय सहायता एवं ऐसे दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलिसिमियां, प्लास्टिक एनिमियां बहुस्केलोरोसि से ग्रसित हो तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हों को चिकित्सा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया जायेंगा। उन्होंने जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएं एवं दिव्यांगजनों से अपील की है कि जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वे अपने आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, कक्ष सं0-28 विकास भवन, भू-तल, कौशाम्बी में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता हैं।
————–
एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 26 जुलाई को
जिला सेवा योजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण मिशन के माध्यम से एन0यू0एल0एम0 से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम एवं एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 26 जुलाई 2023 को कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, ओसा चौराहा (रैन बसेरा के सामने), मंझनपुर के परिसर में किया जायेंगा। यह जानकारी जिला सेवा योजना अधिकारी ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आई0टी0आई0/नॉनआई0टी0आई0 डिप्लोमा उत्तीर्ण एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रकार के अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही की जायेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर अपना पंजीयन करते हुए अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति/रिज्यूम के साथ प्रातः 10.30 बजे प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।





