9 साल सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण और कारगिल दिवस पर भवंस मेहता कालेज भरवारी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण और कारगिल दिवस पर भवंस मेहता कालेज भरवारी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

यूपी के कौशाम्बी जिले मे सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय प्रयागराज द्वारा केंद्र सरकार के सेवा सुशासन,गरीब कल्याण और कारगिल दिवस के अवसर पर भवंस मेहता कालेज भरवारी में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे फोटो प्रदर्शनी,संगोष्ठी,व्याख्यान,प्रतियोंगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कालेज के छात्र छात्राओं को मोदी सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया,वक्ताओं ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान किन किन लोगो को क्या क्या फायदे मिले इसके बारे में विस्तार
से बताया गया।

वही कालेज में लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र छात्राओं को कारगिल में शहीग हुए सैनिकों की वीरता की गाथाएं भी प्रदर्शित की गई,जिन्हे कालेज के छात्र छात्राओं ने देखा और जानकारी ली।

कार्यक्रम एवम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय प्रयागराज के राम मूरत विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें