कौशांबी जिले में शराब पीकर दो लोग आपस में चप्पल लेकर भिड़ गए। यह ड्रामा रोड पर घंटों चलता रहा।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गई। मारपीट का वीडियो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ चौराहे स्थित देस शराब के ठेके पर पहले 2 लोगों ने जमकर शराब पी। शराब पीने के दौरान दोनों लोगों में रखने के लिए विवाद हो गया। पहले विवाद गाली में बदला फिर उसके बाद दोनों शराबी सड़क पर एक दूसरे पर चप्पलों की बौछार करने लगे। सड़क पर यह ड्रामा घंटो चलता रहा है। इस दौरान ठेके के पास भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोखराज कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।






