भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने नवनियुक्त ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र किया वितरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने नवनियुक्त ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र किया वितरित

कौशाम्बी को मिले 11 ए0एन0एम0

प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत नवचयनित 1573 ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसका सजीव प्रसारण मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मा0 मुंख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार ने 11 नवचयनित ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र वितरित किया तथा सभी ए0एन0एम0 को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
जनपद कौशाम्बी में नवनियुक्त ए0एन0एम0-नीतू, कंचन, अन्जुला सिंह, प्रियंका पाण्डेय, मीरा, रीना दिपांकर, कुसुम भारतीय, सरस्वती देवी,एकता, गीता देवी तथा सविता राय सम्मिलित है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें