सांसद की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सांसद की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न

जर्जर तारों को बदलने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाय- मा0सांसद

मा0 सांसद श्री विनोद सोनकर की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जनपद स्तरीय विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत ने बताया कि रिवैम्प योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में जनपद में समस्त एल0टी0लाइन को बंच कन्डक्ट लाइन में बदला जायेंगा एवं जर्जर 11 केवी विद्युत तारों को भी बदलने का कार्य किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि एल0टी0 लाइन की क्षमता वृद्धि का भी कार्य किया जायेगा तथा टूटे खम्भों को भी बदला जायेंगा। इस प्रस्तावित योजना के तहत रूपये 200 करोड की धनराशि व्यय की जायेगी। भविष्य में ग्रामीण मजरों सहित समस्त ग्रामवासियों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेंगी।
मा0 सांसद ने कहा कि ग्राम जुगराजपुर में प्राथमिकता के आधार पर जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाय तथा जनपद में अन्य स्थानों पर भी जर्जर तारों को बदलने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाय। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में विद्युत से सम्बन्धित कराये जाने वाले कार्यो की डीपीआर सभी ई0ओ0 एवं अध्यक्षों को उपलब्ध करा दिया जाय, इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी ई0ओ0 एवं अध्यक्षों से कहा कि डीपीआर का अध्ययन कर लिया जाय तथा छूटे हुए कार्यो को सम्मिलित करा लिया जाय, कोई भी कार्य छूटने न पाये। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत से कहा कि हर माह प्रत्येक नगर निकाय में कैम्प लगाकर विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराय जाय।
बैठक में अध्यक्ष दारानगर-कड़ाधाम ने कहा कि ओवर बिलिंग की अधिक शिकायतें आ रही है तथा अध्यक्ष अझुवा ने कहा कि ट्रासफार्मर की क्षमता वृद्धि किया जाय, जिस पर मा0 सांसद ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को ओवर बिलिंग की शिकायतों को निस्तारित करने तथा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें