पुलिस ने 70 किग्रा गांजा के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर को किया अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रुकने का नाम नही ले रही है,आए दिन पुलिस की कार्यवाई किए जाने के बावजूद इस जरायम में लगे हुए लोग अपना अवैध धंधा बंद नहीं कर रहे है।

ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा जिले की एसओजी और कोखराज थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को अरेस्ट किया है ,पुपिया ने युवकों के पास से 70 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है,अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई जा रही है ,पकड़े गए युवक अपनी अपाची बाइक में गांजा लादकर कही ले जा रहे थे,मुखबिर की सूचना पर एसओजी एवं कोखराज पुलिस ने फतेहपुर जनपद के रहने वाले दो तस्करो को कोखराज टोल प्लाजा के पास से अरेस्ट कर लिया है।पुलिस ने दोनो को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें