अनियंत्रित स्कूल वाहन पेड़ से टकराया,बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

 कौशाम्बी जिले में स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक ले जाने वाला स्कूली वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया,गनीमत रही कि वाहन में बैठे स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए,वाहन चालक ने सभी बच्चो को दूसरे वाहन में बैठकर स्कूल तक भेजा।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर की हैं जहा भरवारी के एक स्कूल का वाहन स्कूली बच्चों को उनके घर से लेने गया हुआ था,जैसे ही वह चमरुपुर पहुंचा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया,हालांकि वाहन में बैठे स्कूली बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ और बच्चे बाल बाल बच गए।वाहन चालक ने सभी स्कूली बच्चों को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर स्कूल भेजा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More