मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग की पौधशाला का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
कौशाम्बी
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने आज वृक्षारोपण अभियान के तहत वन विभाग की पौधशाला अलीपुर जीता और गंगा पौधशाला का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी को पौध उठान के लिए निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम पंचायत-कोतारी पश्चिम एवं विकास खण्ड सिराथू की ग्राम पंचायत-राघवपुर में बृहद वृक्षारोपण के तहत गड्ढा खुदाई के कार्यों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी श्री आर0एस0 यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
——————-
Author: Up Head Line
Post Views: 52






