दीवार फांद कर 11 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए चोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

 

करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बकरा बेचकर घर में रखे पैसे पर चोर की नजर लग गई और दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा 11 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर उठा ले गए हैं मामले की जानकारी परिजनों को सुबह हुई है परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है

जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मैनुद्दीन पुर शरीफ उद्दीन ने कर्ज लेकर बेटी की शादी किया था कर्ज अदा करने के लिए उन्होंने 12 जुलाई को बकरा बेचा था बकरा की बिक्री से मिली रकम उन्होंने घर के बक्से में रख दिया था किसी खास व्यक्ति को इस मामले की जानकारी हो गई आधी रात को दीवार कूद कर घर के भीतर घुसे व्यक्ति ने कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर 11 हजार रुपए नगद सोने की अंगूठी चांदी के दो पायल उठा ले गए हैं मामले की जानकारी परिजनों को सुबह हुई है घर में चोरी की जानकारी मिलते हैं परिजनों का हाल बेहाल हो गया है अब कर्ज कैसे चुकाएंगे इस बात को सोचकर परिवार में रो-रो कर लोगों का हाल बुरा है परिजनों ने मामले की सूचना करारी थाना पुलिस को दी है

*फैज अहमद पत्रकार अखंड भारत संदेश करारी कौशाम्बी 6392177313*

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें