जिला जेल के बंदी बनेंगे टेक्निकल शिक्षित,बंदियों को दिया जा रहा कंप्यूटर प्रशिक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के कौशाम्बी जिला जेल में बंद बंदी अब टेक्निकल शिक्षित बनेंगे,कौशाम्बी जिला जेल के बंदियों को कम्प्यूटर की शिक्षा प्रदान की जा रही है,पहले चरण में 20 बंदियों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है,इसके लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कंप्यूटर शिक्षक प्रशिक्षण दे रहे है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन के तहत कौशाम्बी जिला जेल में बंद बंदियों को अब टेक्निकल शिक्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है,इस योजन के तहत एक बीच में 20 बंदियों को कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जिससे की बंदी जेल से बाहर निकलने के बाद रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक आदित्य कुमार मिश्रा बताते है कि सरकार की योजन है कि जेल में बंद बंदियों को भी कंप्यूटर की शिक्षा दी जाए,इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है,सबसे पहले 20 लोगो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,इसके बाद आगे भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसमें बंदियों को कंप्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है,आगे सरकार के आदेश पर अन्य शिक्षा भी प्रदान की जायेगी।

प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेश सिंह ने बताया कि शासन की मंशा और आदवक के क्रम में बंदियों को कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,सबसे पहले 20 बंदियों को कंप्यूटर की शिक्षा दे जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें