कौशाम्बी
आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का सदर कोतवाली में आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम व सीओ ने ताजियादारो संभ्रांत लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। कोई भी व्यक्ति मोहर्रम त्योहार में खलल नहीं डालेगा एवं कोई भी ब्यक्ति अराजकता फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।_
_कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली में सदर एसडीएम आकाश सिंह व सीओ अभिषेक सिंह व थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सम्भ्रांत लोगों के साथ आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर ताजियादारो के साथ पीस कमेटी की बैठक की जिसमे थाना क्षेत्र से आए लोगों से एसडीएम ने अपील की सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है। वहीं सीओ अभिषेक सिंह ने कहा सभी लोग मिलजुल कर इस मोहर्रम के पर्व को मनाए मोहर्रम में पुलिस पूरी तरह से एलर्ट मोड़ में रहेगी। कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा अगर ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में जैसे प्रोग्राम चल रहे थें वैसे ही चलते रहेंगे किसी तरह के कोई विवाद नहीं होना चाहिए। वहीं थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। किसी की कोई भी समस्या है तो वह मुझसे सीधे संपर्क कर सकता है उन्होंने अपना सीयूजी नंबर9454403763 भी सभी को नोट करा दिया है। उन्होंने ये भी कहा जिस-जिस तारीख को जिसका भी जुलूस उठेगा वह पहले पुलिस को सूचना देगा इसके बाद ही जुलूस उठाया जाएगा। ताकि कोई किसी तरह का विवाद न हो सके कई लोगों ने एसडीएम को बताया कि कस्बे व गांव में लाइट के तार नीचे हैं इस पर तत्काल एसडीएम आकाश सिंह ने मंझनपुर पावर हाउस के जेई को अवगत कराकर निस्तारित कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं कस्बे के नया नगर (हेडगेवार) नगर में कई जगहों पर नगर पालिका परिषद द्वारा काम लगवाया गया है और कई जगहों पर गंदगी फैली हुई है इस पर भी उन्होंने नगर पालिका परिषद के ईओ को निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, अजित कुमार, धीरज जयसवाल, राजदेव सरोज वहीं सम्भ्रांत लोगों में जाहिद अब्बास, इंतजार रिज़वी, नफीस अहमद, गोगा, शाकिर अली, मोहम्मद दानिश आदि मौजूद रहे।_
_*रिपोर्ट–मोहम्मद फैज मंझनपुर कौशाम्बी*_






