संतरविदास नगर वार्ड नं 25 में चोरों ने सेंध काटकर दो घरो से लाखों रुपये का सामान किया पार, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली इलाके के संतरविदास नगर वार्ड नं 25 के रहने वाले राजन शुक्ला के मकान में चोरों ने घर के पीछे सेंध काटकर उनकी बेटी लक्ष्मी देवी के रखे 20 हजार नकदी जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया है। वहीं बगल में रहने वाली राधा त्रिपाठी के मकान में भी चोरों ने सेंध काटकर 1 लाख नकदी जेवरात पार कर दिया है इसकी जानकारी सुबह हुई तो हड़कंप मच गया जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा चोरी होने की सूचना मिली थी तहरीर प्राप्त है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Author: Up Head Line
Views: 32








