स्कूल पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बारिश का पानी जगह-जगह भरा अधिकारी नही दे रहे ध्यान

कौशाम्बी- सिराथू तहसील के अफजलपुरवारी में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना देश के आजाद होने से पहले हुई थी। 1930 से शुरू हुए इस स्कूल का धीरे-धीरे विस्तार हुआ। अब यहां प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक के साथ राजकीय हाईस्कूल विद्यालय भी है। इसके निर्माण में एक करोड़ से अधिक का खर्च हो चुका है, लेकिन इस स्कूल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। बाइक व कार से आने वाले शिक्षक पैदल स्कूल जाते हैं। बारिश के पानी से स्कूल लबालब हो गया है। छात्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी स्कूल के लिए रास्ता नहीं बन पाया है।

सिराथू तहसील के अफजलपुरवरी स्थित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व राजकीय हाईस्कूल विद्यालय एक ही परिसर मे संचालित है। 93 वर्ष पहले बने स्कूल के निर्माण में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है। पठन-पाठन के लिए सभी इंतजाम तो किए गए हैं, लेकिन छात्र व शिक्षकों के पहुंचने का कोई बंदोबस्त नहीं है। गांव से स्कूल की करीब 500 मीटर की दूरी है। स्कूल पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। बारिश का पानी जगह-जगह भरा है। स्कूल परिसर के अंदर भी पानी भर गया है। इससे शिक्षक व छात्र दोनों परेशान हैं। तत्कालीन डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पहल की थी, लेकिन अब तक रास्ता नहीं बन सका है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More