कौशाम्बी वेलफेयर फोटोग्राफी एसोशियेशन का हुआ गठन,पुरानी कमेटी की गई भंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जनपद के फोटोग्राफरों की एक बैठक सिराथू तहसील के के कमासिन स्थित मथुरा वृंदावन गेस्ट हाउस का आयोजन रविवार को संपन्न हुई।बैठक में पिछली कमेटी भंग करते हुए उपस्थित फोटोग्राफरों में कमेटी के नए पदाधिकारियों का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

सर्वसम्मति से अभिषेक कुशवाहा को अध्यक्ष, अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं रामबाबू को मीडिया प्रभारी बनाया गया । इसके बाद मीडिया प्रभारी रामबाबू ने उपस्थित सभी फोटोग्राफरों को बताया की हम लोगों का यह काम काफी जोखिम भरा हुआ है। जिसमें रात और दिन में हाइवे, टेढ़े मेढ़े रास्तों आदि जगहों से आना जाना पड़ता है।सभी लोगों को आने जाने में सावधानियां बरतनी चहिए ।

कार्यक्रम में अविनाश कुमार, सतीश केसरवानी, गंगाराम केसरवानी, हरिश्चंद्र, हिमांशु, राज स्टूडियो, मां वैष्णो गौरव जायसवाल, अभिलाष आदि उपस्थित रहे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें