पत्नी बच्चो के साथ ससुराल जा रहे युवक ने अचानक यमुना में लगाई छलांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में पत्नी बच्चो के साथ अपनी ससुराल जा रहे युवक के अचानक पुल से यमुना में छलांग लगा देने से हड़कंप मच गया, युवक के छलांग लगाने की सूचना पर लोगो की भीड़ लग गई,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कर दी,लेकिन युवक नही मिल सका।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है जहा अरवीर पुत्र सत्य उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बिलबिलान तहसील गोहाना जिला सोनीपत राज्यहरियाणा अपनी पत्नी रानी निवासी रुपावली राजापुर थाना राजापुर जनपद चित्रकूट और मासूम बच्ची तमन्ना उम्र करीब 8 वर्ष के साथ अपने ससुराल जा रहा था,तभी अचानक वह यमुना पुल से कूद गया,जिसकी पुलिस गोताखोरों की सहायता से तलाश कर रही है,लेकिन वह गहरे पानी में जाने से मिल नही सका।

युवक के नदी में डूब जाने से पत्नी और बच्चे का रोने कर बुरा हाल है, महेवाघाट थाना पुलिस ने इसकी सूचना राजापुर थाना और उसके परिजनों को दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें