हिन्दूओं की जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप, धरना प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसडीएम चायल पर भ्रष्टाचार का आरोप, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरा हिंदू जागरण मंच

कौशाम्बी। चायल तहसील में कई हिंदुओं की जमीन में लगातार वर्ग विशेष के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इन कब्जों में चायल उप जिलाधिकारी की मिली भगत का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे से निकल कर जिला कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम चायल राहुल भट्ट मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि जेल में तैनात एसडीएम राहुल भट्ट पूर्व में सिराथू में भी उप जिलाधिकारी के तौर पर रहे हैं। तब इन्होंने वहां पर किले में मुसलमानों की मजारों का निर्माण कराया जो की पूरी तरह अवैध था यही नहीं कई हिंदुओं की जमीन पर भी इन्होंने कब्जा कराया। अब चायल तहसील में भी उन्होंने वही काम शुरू कर दिया है उन्होंने पेरवा तथा मूरतगंज में दलितों के जमीनों पर वर्ग विशेष के साथ मिलीभगत कर उनकी जमीनों में अवैध कब्जा करवा दिया। इसके साथ हिंदू जागरण मंच के लोगों ने उप जिला अधिकारी शायद राहुल भट्ट के अवैध संपत्तियों की भी जांच कराए जाने की मांग किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रजत पांडे, शिखर मिश्रा, चेतन दुबे, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पिंटू तिवारी, प्रकाश दुबे, जेपी सरोज, अशोक कुमार, सुशील कुमार, धीरज, राजू, अवधेश, सोनू भारतीय, आशीष, आकाश, सर्वेश कुमार, सूबेदार, घनश्याम, रामबाबू मौर्या, राम सिंह सोनकर, ओम प्रकाश, अतुल, धीरेंद्र, अनिल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें