Bank Holiday in July: जुलाई में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. जुलाई के महीने में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट आ चुकी है, इसलिए घर से बाहर अगर बैंक का काम निपटाने जा रहे हैं, तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें. ऐसा ना हो कि बैंक पहुंचते ही बाहर ताला लटका मिल जाए और आपका काम बीच में ही अटक जाए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची में अगले महीना जुलाई में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें सेकंड शनिवार और रविवार भी शामिल है. हालांकि लोग इस दौरान ऑनलाइन बैंक सर्विस का लाभ उठा पाएंगे.

इन दिन बैंक रहेगी बंद

रांची में जुलाई के महीना में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. 2, 9, 16, 23 व 30 जुलाई रविवार पड़ रहा है. 8 और 22 जुलाई सेकंड और फोर्थ सैटरडे है. वहीं, 29 जुलाई को मोहर्रम का पर्व है, जिसके चलते बैंकों की हॉलिडे है. अगर होलीडे के दिन कोई जरूरी काम है तो आप एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर घर बैठे अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटा सकते हैं या फिर यूपीआई की मदद भी पैसों के लेन-देन के लिए ले सकते हैं.

ऐसे चेक करें हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विभिन्न राज्यों और आयोजनों के आधार पर अपनी बैंक होलीडे लिस्ट तैयार करती है और इसे अपनी बेवसाइट पर अपडेट करती है. आप अपने मोबाइल पर इस लिंक ( https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके भी महीने के हर बैंक हॉलिडे के बारे में जान सकते हैं.

Tags: Bank holiday list, Business, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें