रहस्य का पिटारा हैं ये 5 फिल्में, खुली रह जाएंगी आंखें, हिल जाएगा पूरा दिमाग,1 बार देख कभी नहीं भूलेंगे कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ट्विस्ट एंड टर्न से भरपूर इन फिल्मों की शुरुआत तो छोड़िए आप क्लाइमेक्स तक भी फिल्म की एंडिंग का पता नहीं लगा पाएंगे और कहानी ऐसी की आपके होश ही उड़ जाएंगे. तो आइए, जानते हैं-

‘कांतारा’- ऋषभ शेट्टी की इस तमिल फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इस फिल्म में एक्शन और थ्रिल के साथ ही सस्पेंस का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. इस फिल्म की कहानी को आप सालों तक दिमाग से नहीं निकाल पाएंगे. ‘राज’ – 2002 में आई बिपाशा बसु, डिनो मोरिया और इमरान हाशमी की ये फिल्म ‘राज’ फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म थी. इस फिल्म में दर्शकों को हॉरर, रोमांस और सस्पेंस सबकुछ एक साथ देखने को मिला था. ‘रात अकेली है’- राधिका आप्टे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्वेता त्रिपाठी की फिल्म ‘रात अकेली है’ एक बेहतरीन क्राइम- सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न आपके होश उड़ा देंगे. अगर आप सस्पेंस और थ्रिल लवर हैं तो एक बार ये फिल्म देखना तो बनता ही है. ‘स्त्री’- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने ऑडियंस को हंसाते- हंसाते खूब डराया था. इस फिल्म की शुरुआत में आपको इसकी एंडिंग का जरा भी अंदाजा नहीं होगा, लेकिन जैसे- जैसे कहानी आगे बढ़ती है ‘स्त्री’ के रहस्यमयी खुलासे आपके होश उड़ा देंगे. ‘कठपुतली’- फ्लॉप होते अक्षय कुमार को ‘कठपुतली’ का सहारा मिला था. सीरियल किलिंग पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म की कहानी की बात करें या फिर अभिनय की सबकुछ वाकई काबिल-ए-तारीफ था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें