शादी शुदा महिला कुंआरी युवती के साथ हुई फरार, दोनों को पुलिस ने धनबाद से किया बरामद, दोनों कर रहे हैं संग ही जिंदगी गुजारने के दावा, महिला ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप,


ब‍िहार के जमुई में एक शादीशुदा महिला का दूसरी युवती के साथ प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है. शादीशुदा महिला के पति का आवेदन देने के बाद पुलिस ने महिला और उसकी दोस्त कुंवारी युवती को धनबाद से बरामद किया है. बरामद होने के बाद जमुई लाई गई शादीशुदा महिला ने बताया कि अब उसे उसके पति के साथ नहीं रहना है. अब पूरी जिंदगी अब अपनी दोस्त के साथ ही रहेगी. वहीं शादीशुदा महिला की दोस्त कुंवारी युवती ने भी बताया कि चाहे जो हो दोनों जिंदगी भर साथ में रहेंगे.

दरअसल जमुई जिले के लछुआर इलाके के मुबारकपुर के रहने वाली करिश्मा की शादी झाझा के संदीप कुमार से इसी साल फरवरी महीने में हुई थी. शादी के बाद 2 महीने पहले करिश्मा जमुई में ही एक होटल से अपनी दोस्त राखी के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद करिश्मा के पति ने राधा पर अपहरण का केस दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की अनुसंधान करते हुए सूचना के आधार पर करिश्मा और उसकी दोस्त राखी को धनबाद से बरामद किया है. करिश्मा और राखी की उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है. करिश्मा पहले धनबाद में ही रहती थी, जहां किसी इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर पढ़ने के दौरान उसकी दोस्ती राखी से हुई थी. बताया जा रहा है कि तभी से दोनों की खूब दोस्ती है.

बरामद होने के बाद शादीशुदा महिला करिश्मा ने बताया कि उसका पति उसके साथ अत्याचार और प्रताड़ित करता था, जिससे नाराज होकर वह अपनी कुंवारी दोस्त राखी के साथ चली गई थी. वह पूरी जिंदगी अपनी दोस्त राखी के साथ ही रहना चाहती है चाहे इसके लिए जो हो. वहीं राखी ने भी बताया कि पूरी जिंदगी करिश्मा के साथ ही रहना चाहती है, चाहे समाज या परिवार उसको भला बुरा ही कहे.

इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि पति के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर शादीशुदा महिला और उसकी दोस्त युवती दोनों को धनबाद से बरामद किया गया है. महिला को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. फिलहाल महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपनी महिला दोस्त के साथ गई थी, जो आगे भी साथ में रहना चाहते हैं.

Tags: Husband Wife Dispute, Jamui news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More