Mumbai Rain: मुंबई के कई इलाकों में सुबह से ही भारी बारिश, 1 की मौत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. गोरेगांव, विले पार्ले, लोअर परेल और अंधेरी समेत शहर के अनेक इलाके लगातार हो रही बारिश से बेहाल हैं. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक अलर्ट में कहा, ‘अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों में मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है.’

आईएमडी ने कहा, ‘मध्यप्रदेश पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र तेज हो गया है, जिससे मुंबई में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और मध्यवर्ती भारी बारिश की उम्मीद है.’ इस बीच, मलाड पश्चिम में एक निजी परिसर में पीपल का पेड़ गिरने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान कौशल दोशी के रूप में हुई है.

Monsoon 2023: मानसून करा रहा विनाशकारी बारिश, फिर भी नहीं भींग रहा 47% भारत, मौसम के बिगड़ते खेल पर टेंशन में वैज्ञानिक

आईएमडी ने मंगलवार को ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई और सिंधुदुर्ग के लिए गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग, मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार ‘कलर कोड’ – हरा (कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है.

महाराष्ट्र की राजधानी में मंगलवार को भी तेज़ बारिश जारी रही और यहां कुल 104 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों में राज्य में बारिश धीरे-धीरे और बढ़ेगी. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी प्रमुख आईएस चहल ने कहा कि मुंबई के नागरिकों को 10 प्रतिशत पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जलग्रहण क्षेत्र में मध्यम वर्षा हुई है. मुंबई के हाइड्रोलिक विभाग ने मंगलवार को चहल को पानी की आपूर्ति में कटौती का सुझाव दिया.

जैसे ही महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई और दिल्ली तक आगे बढ़ चुका है. इस वर्ष, शहर में दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे देर से 25 जून को पहुंचा. इसके अलावा, पिछले वर्षों के विपरीत, जब आमतौर पर जून के पहले सप्ताह में तीव्र प्री-मानसून बारिश देखी जाती थी, इस बार शहर में ऐसा कुछ खास अनुभव नहीं हुआ.

Tags: Monsoon, Mumbai

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें