मेरठ सर्राफ़ा बाजार में फिर बढ़े सोने और चांदी के दाम, जानें आज क्या है इनका भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. पिछले कुछ दिनों से सोने व चांदी के रेट में जिस तरीके से गिरावट देखने को मिल रही थी, अब उसमें विराम लग गया है. मेरठ के सर्राफ़ा व्यापारी अमन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार 28 जून को बाजार खुलने के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत में 91 रुपये की वृद्धि हुई है. वहीं, चांदी में 1200 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है जिसके बाद मेरठ सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 71,100 रुपये प्रति किलो हो गई है.

यहां आज (बुधवार) 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 55,366 रुपये है. 25, 26, 27 जून को 22 कैरेट सोना की कीमत 55,275 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. जबकि, 24 जून को इसका दाम 55,366 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 23 जून को 22 कैरेट सोना की 55,641 रुपये, 22 जून को 55,825 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से खरीदारी हुई थी.

18 कैरेट सोने की रेट में भी वृद्धि देखने को मिली है और इसकी कीमत 45,300 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, 25, 26, 27 जून को 18 कैरेट सोने का भाव 45,225 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 24 जून को यह 45,300 रुपये, 23 जून को 45,525 रुपये, 22 जून को 45,678 रुपये और 21 जून को 46,012 रुपये पर था. इसी तरह, आज यानी बुधवार को 10 ग्राम 14 कैरेट सोना का दाम 35,233 रुपये है.

चांदी की कीमत में भी इजाफा 

वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें 1200 रुपये की वृद्धि हुई है जिसके बाद मेरठ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी का भाव 71,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. 25, 26, 27 जून को 69,900 रुपये प्रति किलो कीमत से चांदी की खरीदारी हुई थी. 24 जून को चांदी का यहां रेट 70,400 रुपये, 23 जून को 71,300 रुपये, 22 जून को 72,500 रुपये प्रति किलो था.

Tags: Gold Price Today, Local18, Meerut news, Money18, Silver Price Today, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें