अगर आप हिल स्टेशन घूमने जा रहे हैं और कहीं इमर्जेंसी में फंस गए तो क्या करें?


बारिश में पहाड़ों की वादियों में घूमने का जो मजा है उसका कोई विकल्प नहीं है. लेकिन अक्सर ऐसे  मौसम में हम हिल स्टेशन जाने का प्लान तो बना लेते हैं, लेकिन वहां घूमते समय या वहां पहुंचने पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है और हम आपातकालीन स्थिति में फंस जाते हैं. ऐसे मे एक साथ हमें कई समस्याओं का सामना करना होता है और हमें लगता है कि अगर हम पहले से थोड़ा सा तैयार रहते तो एक साथ कई समस्याओं से बच सकते थे. इसीलिए हर यात्रा की हमें सही तरह से योजना तो बनानी ही चाहिए लेकिन साथ ही उसमें इमेर्जेंसी के लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जरूर करें प्लानिंग
हर तरह की यात्रा की प्लानिंग अलग होती है. इसलिए हिल स्टेशन के लिए भी योजना बनानी चाहिए और उसके लिए भी कई बातों का ध्यान रखना होता है. यात्रा पर ले जाने वाले पूरे समान की सूची जरूर बनाए और साथ ही इसकी भी सूची बनाएं कि कहां रुकेंगे, क्या क्या करेंगे, कौन कौन सी जगह जाएंगे यह भी विस्तार से लिखें. यात्रा में जल्दबाजी ना करें और अपनी कोई वेफरेट एक्टिविटी को भी सूची में शामिल करें और उन्हें करना ना भूलें.

हिलस्टेशन के लिए सबसे जरूरी बात
यात्रा के दौरान मौसम का खास ख्याल रखें. खास तौर से हिल स्टेशन में गर्मी या बारिश के दौरान तापमान कम हो सकता है और वहां अचानक ठंड का अहसास हो सकता है. यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत अहम है. जरूरी है कि ऐसी यात्रा के लिए थोड़े से गर्म कंबल आदि रखे जाएं. इसके साथ ही एक छोटा से फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें जिसमें सर्दी, बुखार, सिरदर्द , एलर्जी आदि की दवाएं जरूर हों.

पैरों का रखें ख्याल
सामान्यतः मैदानी इलाके में लोग अलग तरह के जूतों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप हिल स्टेशन जाकर वहां पहाड़ चढ़ने या ट्रैकिंग करने के इरादे से भी जा रहे हैं तो वहां के लिए अच्छे और आरामदेह जूते जरूर ले जाएं, अगर गंतव्य स्थान पर बर्फ भी होने की संभावना है  सो उसके लिए अलग तरह के जूते आते हैं जो आपको बर्फ में फिसलने से बचाए रखेंगे. लेकिन इतना भी याद रखें किसी भी यात्रा में भले आप ट्रैकिंग ना करना चाहें, इस बात के लिए तैयार जरूर रहें कि आपात स्थिति में आपको कुछ पैदलचलना पड़ सकता है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More