क्या पहली बार बिना वेस्टइंडीज के होगा वर्ल्ड कप? जिम्बाब्वे दावेदारी में आगे निकला, देखें पूरा समीकरण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होते ही इसकी उलटी गिनती भी शुरू हो गई है. 10 टीमों का टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में होना हैं. 8 टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. शेष 2 टीमों के लिए क्वालिफायर के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सुपर-6 के मैच कल से शुरू होंगे. 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की स्थिति खराब है और वह वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो पहली बार बिना वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप खेला जाएगा. आइए आपको क्वालिफायर की 6 टीमों का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं, इसमें से 2 टॉप टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.

वेस्टइंडीज को ग्रुप राउंड में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड से हार मिली. ऐसे में टीम सुपर-6 में शून्य अंक के साथ पहुंची है और वह 6 टीमों के टेबल में 5वें नंबर पर है. उसका नेट रनरेट भी -0.350 है. टीम सिर्फ ओमान से आगे है. श्रीलंका और जिम्बाब्वे दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन रनरेट के कारण श्रीलंका पहले तो जिम्बाब्वे की टीम दूसरे स्थान पर है. स्कॉटलैंड 2 अंक के साथ तीसरे जबकि नीदरलैंड 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है.

विंडीज की स्थिति बेहद कमजोर
सुपर-6 में हर टीम को 3 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम तीनों मैच जीतकर 6 अंक तक ही पहुंच सकती है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे और श्रीलंका को सिर्फ 2-2 मैच जीतने हैं और वे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे. वेस्टइंडीज के लिए पहली स्थिति ये है कि जिम्बाब्वे सुपर-6 के अपने सारे मुकाबले हार जाए. इतना ही नहीं वेस्टइंडीज को तीनों मैच जीतने होंगे. इसके अलावा ओमान को 2 मैच जीतने होंगे जबकि स्कॉटलैंड व नीदरलैंड एक मैच जीते.

भारतीय खिलाड़ी क्या थकते नहीं? 28 दिन में 3 देशों में खेलने हैं 11 मैच, फिर एशिया कप के लिए करना है विदेशी दौरा

दूसरी स्थिति ये है कि श्रीलंका अपने तीनों मैच हार जाए, लेकिन ऐसा होना मुश्किल ही है. वेस्टइंडीज को सुपर-6 में 1 जुलाई को स्कॉटलैंड से, 5 जुलाई को ओमान से और 7 जुलाई को श्रीलंका से भिड़ना है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मैच उसके लिए सबसे अहम रहने वाला है.

Tags: West indies, World cup 2023, Zimbabwe

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें