पति को लाना है मायके के नजदीक, 5 रिलेशनशिप टिप्स करें फॉलो, कुछ ही दिनों में मजबूत होगी बॉन्डिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मायके के बारे में पति की गलतफहमियां दूर करने के लिए उनसे खुलकर बातचीत करें.
पति को मायके के क्लोज लाने के लिए उनके सामने परिवार की तारीफ कर सकती हैं.

Relationship Tips for Husband and Mayka: शादी के बाद मायके में दुल्हन का काफी सम्मान होता है. बेशक मायके के लोग बेटी को भरपूर प्यार और रिस्पेक्ट देते हैं. पति के साथ मायके के लोग अक्सर मेहमानों जैसे बर्ताव करते हैं. मायके में पति की काफी खातिरदारी होती है. हालांकि मायके के लोग पति के वास्तविक बिहेवियर से अंजान रहते हैं. जिसके कारण फैमिली मेंबर्स चाहकर भी पति से घुल-मिल नहीं पाते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान रिलेशिनशिप टिप्स, जिसे फॉलो करके आप मायके में पति की बेस्ट इमेज बरकरार रख सकती हैं.

खुलकर बात करें- कई बार पति के मन में आपके मायके को लेकर कुछ गलतफहमी या कोई गलत अवधारणा पैदा हो जाती है. ऐसे में पति से इस बारे में खुलकर बात करें और उनकी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें. जिससे वो भी आपके परिवार के नजदीक जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Friendship Tips: दोस्त तो आपके कई होंगे, सच्चे दोस्त की ऐसे करें पहचान, 4 आसान टिप्स करें फॉलो

खामियां छुपाना सीखें- कई बार महिलाएं मायके में पति की कमियां गिनाना शुरु कर देती हैं. जिसके चलते मायके वालों की नजर में पति की इमेज कम हो जाती है. इसलिए किसी के साथ भी पति की खामियां डिसकस ना करें. इससे मायके के लोग पति को पूरी रिस्पेक्ट देंगे और उनके रिश्ते भी बेहतर बने रहेंगे.

चुगली करने से बचें- प्रॉब्लम्स अमूमन सभी घरों में होती है. ऐसे में ससुराल की परेशानियों से तंग आकर महिलाएं अक्सर सारी बातें मायके वालों से शेयर कर देती हैं. जिससे ना सिर्फ आपके पति की बल्कि ससुराल वालों की इमेज भी खराब हो सकती है. इसलिए ससुराल की बातों को घर तक ही सीमित रखें और इसे मायके में बताने से बचें.

ये भी पढ़ें: पार्टनर की 5 गलतियों को न करें अनदेखा, बार-बार करे रिपीट, तो हो जाएं अलर्ट, टूट सकता है रिश्ता

रिलेटिव्स की रिस्पेक्ट करें- अगर आप मायके वालों के साथ पति के रिश्ते बेहतर बनाना चाहती हैं. तो इसके लिए सबसे पहले आपको ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधारने होंगे. ऐसे में पति के सभी रिश्तेदारों की रिस्पेक्ट करें. जिससे पति भी आपके मायके को पूरा सम्मान देंगे और धीर-धीरे उनके रिश्ते मजबूत होने लगेंगे.

मायके का बखान करें- ससुराल में पति के सामने मायके की बुराइयां गिनाने की बजाए बखान करने पर फोकस करें. ऐसे में अगर आप मायके के पॉजिटिव पक्ष को पति के सामने रखेंगी. तो मायके को लेकर पति की धारणा बेहतर होगी और इससे मायके के साथ उनकी बॉन्डिंग भी स्ट्रांग बनेगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें