72 Hoorain: सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार, अशोक पंडित क्यों भड़के? 11 बजे होगा रिलीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. फिल्म ’72 हूरें’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इसके ट्रेलर को आपत्तिजनक मानते हुए रिजेक्ट कर दिया है. अब फिल्म के ट्रेलर को थिएटर में नहीं दिखाया जाएगा. ऐसे में मेकर्स इसे र्सि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर सकेंगे. हालांकि ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से पहले ही हरी झंडी मिल गई थी. अब मेकर्स ट्रेलर को आज यानी 28 जून को सुबह 11 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे. रचनात्मक स्वतंत्रता और सेंसरशिप को लेकर अब बहस छिड़ गई है और फिल्म के सह निर्माता अशोक पंडित ने इस पर नाराजगी जाहिर की है.

CBFC के इस फैसले से अशोक पंडित खासे खफा हैं. उनका कहना है, ‘वहां बैठे लोग कौन हैं? यह बहुत ही संजीदा मामला है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार करने के निर्णय की जवाबदेही सेंसर के सभी अधिकारियों की है. IFFI में इंडियन पैनोरमा सेक्शन में भी फिल्म ने प्राइज लिया है. आप कैसे उस फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने के लिए इनकार कर सकते हैं. सेंसर बोर्ड में कुछ गड़बड़ है और प्रसून जोशी जवाबदेह हैं.’

कैसे ले सकते हैं यह निर्णय?
अशोक पंडित ने इस मामले के बाद ई टाइम्स से हुई बातचीत में अपनी नाराजगी व्यक्त की. उनका कहना था, ‘कुरान और पशु कल्याण के संदर्भ में हटाने के लिए कहा गया है, लेकिन यह अहम नहीं है. अहम बात यह है कि यह नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी है. फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है. ट्रेलर में वही विजुअल्स हैं तो आप उसे रिजेक्ट कैसे कर सकते हैं? अब हम इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे, पहले इसे पीवीआर में रिलीज किया जाने वाला था.’

” isDesktop=”true” id=”6684495″ >

बता दें कि ’72 हूरें’ को संजय पूरण सिंह चौहान ने निर्देशित किया है और 7 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म में उन युवाओं की कहानी को दिखाया गया है, जिनका ब्रेन वॉश करके ह्यूमन बॉम्बर बनाया जाता है. फिल्म की कहानी को ‘दि केरल स्टोरी’ की तरह बताया जा रहा है. अब मेकर्स इस मामले में उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे.

Tags: Ashok Pandit, Bollywood news, Prasoon joshi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें