Weather Update: पूर्णिया में अगले 5 दिन तक इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान, होगी मध्यम बारिश, जानें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले में मंगलवार को रूक-रूक कर बारिश हुई. इससे लोगों ने राहत महसूस की. इसके बाद लोगों को मॉनसून के आने की आहट होने लगी. इस पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि पूर्णियावासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. जिले में अगले पांच दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

पूर्णिया कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के मौसम वैज्ञानिक दयानिधि चौबे ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले पांच दिन तक मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान किसान भाइयों को सावधान रहने की जरूरत है.

अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान रहेगा यह

दयानिधि चौबे बताते हैं कि अगले पांच दिन तक पूर्णिया के मौसम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा. घने बादल रहने से दक्षिण पूर्व हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन तक पूर्णिया में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 07:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें