Meerut News: किसान की बेटी प्रियांशु IAF में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

हाइलाइट्स

प्रियांशु मेरठ के गांव उपल्हैड़ा की रहने वाली हैं
प्रियांशु जब IAF यूनिफार्म में अपने गांव पहुंची तो सभी झूम उठे

मेरठ. कहते हैं बेटी है तो कल है. आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक बेटी ने अपने बचपन का सपना वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनकर पूरा किया. हम बात कर रहे हैं मेरठ की बेटी प्रियांशु की. प्रियांशु मेरठ के गांव उपल्हैड़ा की रहने वाली हैं. प्रियांशु के पिता किसान हैं, लेकिन बेटी के सपनों में आसमान था. पिता ने बेटी के पंखों को आकाश दिया और आज बेटी उड़ान भर रही है. प्रियांशु जब IAF यूनिफार्म में अपने गांव उपल्हैड़ा पहुंची तो सभी झूम उठे. बेटी को ओपन जीप में घुमाया गया. फूल माला से स्वागत किया गया. बेटी की विजयी मुस्कान सभी को प्रेरित करती नजर आई.

न्यूज 18 से ख़ास बातचीत में प्रियांशु ने बताया कि 2019 में एऩआईटी सूरत से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक किया. उसके बाद हैदराबाद की एक कंपनी में जॉब कर रही थीं. लेकिन एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए वो लगातार तैयारी कर रही थीं. मेहनत रंग लाई और सेलेक्शन हुआ. प्रियांशु एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में 6 महीने रहीं. फिर एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज बैंगुलुरु गईं. और अब वो फ्लाइंग अफसर बन चुकी हैं. प्रियांशु ने कहा कि एनसीसी की वजह से उनका सपना फोर्स ज्वाइन करने का हमेशा रहा. प्रियांशु अपनी रिश्तेदारी में पहली फ्लाइंग अफसर हैं. फ्लाइंग अफसर की रैंक फ्लाइंग लैफ्टिनेंट की रहती है. प्रियांशु ने बताया कि उनकी दोस्त का सेलेक्शन पहले हो चुका था. वो उनके लिए प्रेरणास्रोत रहीं. प्रियांशु 15 जुलाई को हैदराबाद में ज्वाइन करेंगी.

यूनिफॉर्म में गांव पहुंचने पर प्रियांशु के पिता संजय दलाल खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. प्रियांशु के पिता का कहना है कि उन्हें बिटिया पर नाज़ है. बेटी की कामयाबी की कहानी बताते बताते माता पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं. कहते हैं कि बेटी ही सब बताएगी. वाकई में ऐसी बेटियां सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

Tags: Meerut news, UP latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More