रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाया सन्नाटा, लेकिन माउथ पब्लिसिटी ने करा दी नोटों की बारिश, सुपरहिट रहीं फ्लॉप दिखने वाली ये 5 फिल्में

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों की सफलता का प्रमाण सबसे पहले बॉक्स ऑफिस पर दिख जाता है. हालांकि ये अंतिम फैसला नहीं है कि फिल्म हिट रहेगी या फिर फ्लॉप हो जाएगी. ऐसी कई फिल्में रहीं जो रिलीज के साथ पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं.

लेकिन बाद में माउथ पब्लिसिटी ने इन फिल्मों को सफल बनाया और कुछ फिल्में तो टीवी पर हिट रहीं. इतना ही नहीं बाद में कुछ फिल्में इतनी क्लासिक बन गईं कि उन्हें बेस्ट फिल्मों में भी गिना जाने लगा. इसका सबसे बड़ा उदाहरण आमिर खान और सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ भी है.

1-मेरा नाम जोकर: राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट मेरा नाम जोकर साल 1970 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बनाने में राज कपूर को 6 साल लगे थे. इस फिल्म के लिए राज कपूर ने अपनी पत्नी कृष्णा कपूर के गहने बेच दिए थे. राज कपूर की यह फिल्म थियेटर में रिलीज होते ही सुपरफ्लॉप साबित हुई. रिलीज के पहले दिन फिल्म के लिए दर्शकों का टोटा बना रहा. लेकिन बाद में ये फिल्म हिट हो गई. साथ ही टीवी पर भी इस फिल्म को खूब देखा गया. रूस में भी ये फिल्म काफी पसंद की गई.

2-अंदाज अपना-अपना: सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म अंदाज अपना अपना साल 1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी थियेटर्स में दर्शकों की वाट जोहनी पड़ी लेकिन लोगों ने इस कॉमेडी फिल्म को स्वीकार नहीं किया. फिल्म रिलीज के साथ ही फ्लॉप घोषित हो गई. हालांकि जब ये फिल्म टीवी पर प्रीमियर की गई तो इसे लोगों ने खूब पसंद किया. साथ ही देखते ही देखते ये फिल्म लोगों की फेवरिट फिल्मों में जगह बना गई.

3-रॉकेट सिंह: साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म रॉकेट सिंह कब आई कब चली गई किसी को कानों कान हवा नहीं लगी. फिल्म को प्रमोट नहीं किया गया था. जिसका नुकसान मेकर्स को उठाना पड़ा. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई. हालांकि जब ये फिल्म टीवी पर रिलीज हुई तो काफी पसंद की गई. साथ ही रणबीर कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई.

4-प्यार का पंचनामा: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म प्यार का पंचनामा साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के रिलीज के साथ ही पहले दिन ही दर्शकों का टोटा रहा. हालांकि शनिवार और रविवार के बाद फिल्म देखने लोग आने लगे. माउथ पब्लिसिटी से इस फिल्म को काफी फायदा हुआ. बाद में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई. साथ ही इस फिल्म को टीवी पर भी खूब पसंद किया गया. लव रंजन डायरेक्टेड इस फिल्म का सीक्वल भी बनाया गया.

5-जाने भी दो यारो: साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारो को आज भी डार्क कॉमेडी फिल्मों में टॉप पर गिना जाता है. लेकिन ये फिल्म रिलीज होते ही सुपरफ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया. हालांकि बाद में ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई. टीवी पर भी इस फिल्म को काफी सराहा गया. अब इस फिल्म को डार्क कॉमेडी की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों में गिना जाता है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More