28 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों का होगा झगड़ा, सिंह और कन्या राशि वालों का मौज में कटेगा दिन

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 28 June 2023)

आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में किसी बात की चिंता रह सकती है. घर में झगडे़ का वातावरण रहेगा. स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. धन का व्यय होगा. किसी भी काम में अपयश मिलेगा. समय पर भोजन नहीं मिलने से मन चिड़चिड़ा रहेगा. सावधानी बरतना जरूरी है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 28 June 2023)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. उनसे लाभ भी होगा. किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है. मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी. कार्य सफलता से आप प्रसन्न होंगे. आज किसी नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं. कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी. मानसिक रूप से स्वस्थ दिन बीतेगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 28 June 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है. अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं. आपके काम सिद्ध होने की काफी संभावना है. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजरेगा. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. आरोग्य अच्छा रहेगा. प्रवास की योजना बनने की संभावना है. बौद्धिक चर्चा में जुड़ेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें. भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More