Snake Video: ऑटो की डिक्की में घुसा अजगर, चालक की नजर पड़ी तो उड़ गए होश!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/कोरबा. वैसे तो कोरबा में साल भर सांप निकलने का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन बरसात के दिनों में इस तरह की घटनाएं ज्यादा ही बढ़ जाती हैं. बिलों में पानी भरने के कारण सांप बाहर निकलने लगे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. ऐसा ही कुछ सुनालिय पुल के पास देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़े एक ऑटो की डिक्की में भरी भरकम अजगर घुस गया.

चालक की नजर जब सांप पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए. देखते ही देखते मौके पर सांप को देखने लोगों का मज़मा लग गया. ऑटो चालक ने तत्काल सर्पमित्र को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद ऑटो के डिक्की से बाहर निकाला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

कोरबा जिले का वन बेहद समृद्ध है. बता दें कि कई प्रकार के विलुप्त वन्य जीव कोरबा के जंगल में मौजूद हैं, जो विरले देखने को मिलते हैं. हाल ही में 2 दिन पूर्व विलुप्त प्रजाति का सर्प जिसे वनसुंदरी के नाम से जाना जाता है, कोरबा के एक ग्रामीण के घर में देखा गया था. न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल में कोबरा प्रजाति का का एक सांप देखने को मिला था, जो काफी पुराना बताया जा रहा था.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 22:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें