गुरुग्राम में पिटबुल और पाकिस्तानी बुली कुत्ते का आतंक, गाय को बनाया शिकार, नोच-नोंच कर मार डाला


गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में फिर से पिटबुल और पाकिस्तानी बुल्ली कुत्तों का खौफनाक चेहरा सामने आया है. दोनों कुत्तों ने गाय पर हमला किया और फिर नोंच-नोचकर मार डाला. पिटबुल और पाकिस्तानी बुल्ली कुत्तों के झुंड ने खेतों से जाती गाय पर हमला कर दिया, जिसके चलते गाय की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप की मानें तो मामला 26 जून यानी कल सुबह का है जब हरिंदर उर्फ़ काला जिसकी गाय जंगल में चरने के लिए गयी थी और जब वापस लौट रही थी तो उसकी गाय नेपाल सिंह के खेतों के पास से होकर गुजरी.

बस यही बात नेपाल को नागवार गुजरी और नेपाल ने अपने पिटबुल पाकिस्तानी बुल्ली और एक अन्य कुत्ते को गाय पर हमला करने के लिए छोड़ दिया. बस फिर क्या था देखते ही देखते तीन से चार कुत्तों ने गाय को नोंच-नोंच कर मार डाला. कुलदीप की मानें तो हमने कुत्तों के झुंड से गाय को बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन इन खतरनाक नस्ल के कुत्तों ने गाय को नोच-नोचकर गाय का पेट फाड़ डाला जिसके चलते गाय की दर्दनाक मौत हो गयी.

इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप की मानें तो नेपाल सिंह ने पिटबुल और पाकिस्तानी बुल्ली जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं जिससे ग्रामीणों की जान को भी खतरा बढ़ता जा रहा है. कुलदीप की शिकायत पर भोंडसी थाने में नेपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी गयी है. मालूम हो कि खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर दुनिया भर के कई देशों में प्रतिवंध है.

भारत मे भी खतरनाक कुत्तों को पालने पर और उनके रजिस्ट्रेशन करने को लेकर तमाम तरह के नियम तो बनाये जा रहे हैं लेकिन बावजूद इसके इस तरह की हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं. इससे पहले सिविल लाइन्स इलाके में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. जब मेड पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह से घयाल कर दिया.

Tags: Attack of stray dogs, Dog, Dog attack

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More