Duleep Trophy: सूर्यकुमार-पुजारा का खेल होगा मिस, फैंस के लिए आई बुरी खबर, नहीं होगा लाइव टेलीकास्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

28 जून से होगी दलीप ट्रॉफी की शुरुआत.
सूर्यकुमार यादव हैं वेस्ट जोन स्क्वाड का हिस्सा.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  की नई शुरुआत करने के लिए टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा करने जा रही है. दोनों टीमें 12 जुलाई से को 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला करेंगी. वहीं, दूसरी तरफ दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में कुछ खिलाड़ी आगामी मुकाबलों के लिए सेलेक्टर्स का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे. जिनमें टी20 के स्टार सूर्यकुमार यादव और चेतेश्वर पुजारा के नाम भी शामिल हैं. लेकिन फैंस के लिए यह बुरी खबर है कि वह दोनों स्टार प्लेयर्स का खेल मिस कर देंगे क्योंकि दलीप ट्रॉफी के लिए सीधा प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी.

घरेलू खेलों के लिए बीसीसीआई ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर भागीदार नहीं है. यहां तक की अधिकार अभी तक बेचें नहीं गए हैं. दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 जून से होने वाली है, फाइनल मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें सरफराज खान जैसे घरेलू के सिकंदर भी शामिल होंगे. वहीं, टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव और चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम में वापसी के लिए एक नई राह मिलेगी. दोनों बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर किया गया है. सूर्या का बल्ला टेस्ट और वनडे टीम में मिले मौकों पर फ्लॉप साबित हुआ. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की हार में पुजारा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया है.

गायकवाड़-जायसवाल टीम में शामिल

Ashes: लॉर्ड्स टेस्‍ट से पहले प्‍लेइंग XI की ‘गुत्‍थी’ सुलझाने में जुटा इंग्‍लैंड, क्‍या ‘ट्रंप कार्ड’ को मिलेगा मौका?

टेस्ट टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. दोनों ही बल्लेबाजों ने आईपीएल में अपना डंका बजाया था. यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप के में टॉप-3 बैटर्स में से एक साबित हुए. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन से प्लेयर को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिलता है.

Tags: Cheteshwar Pujara, Duleep trophy, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें