UPSSSC Recruitment 2023 : प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में इन अभ्यर्थियों को मिलेगा वेटेज, 12वीं पास के लिए नौकरी मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में 12वीं पास के लिए कांस्टेबल बनने का मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके अंतर्गत प्रवर्तन कांस्टेबल की 477 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से 28 जुलाई तक होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट के साथ पीईटी परीक्षा भी पास होना जरूरी है. इसके अलावा प्रवर्तन कांस्टेबल पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ शारीरिक मानकों को भी पूरा किया जाना जरूरी होगा. फिजिकल टेस्ट में महिलाओं, एससी, एसटी को छूट मिलेगी. जैसे कि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए.

एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई न्यूनतम 160 सेमी ही होनी चाहिए. वहीं, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने के बाद 182 सेमी होना चाहिए. अन्य वर्ग के लिए सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने के बाद 84 सेमी होना चाहिए. सभी वर्ग के उम्मीदवारों का सीना कम से कम 5 सेमी फूलना जरूरी है. एसटी वर्ग महिलाओं के लिए न्यूतनम लंबाई 147 सेमी और अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए. इसके अलावा भी कुछ खास योग्यता वाले उम्मीदवारों को वेटेज मिलेगा.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा वेटेज

प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग प्रवर्तन कर्मचारी वर्ग समूह ग) सेवा नियमावली, 2022 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थियों को वेटेज दिया जाएगा जिसने

  • प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल की सेवा दिया होना चाहिए.
  • नेशनल कैडेट कॉर्प्स यानी एनसीसी का बी सर्टिफिकेट होना चाहिए.

प्रर्वन कांस्टेबल भर्ती को लेकर जरूरी निर्देश

-उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदार आवेदन में अपनी कैटेगरी जरूर अंकित करें.
-एक से अधिक आरक्षित वर्ग का दावा करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ एक वर्ग का लाभ मिलेगा.
-जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं हैं उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा.
-भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा.
-उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए जारी किए गए प्रमाण पत्र दिखाना होगा.

ये भी पढ़ें –

ITBP Jobs: 10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 100 रुपए में भरें फॉर्म
HPSC PGT Recruitment 2023: शिक्षक के 4476 पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, नहीं लगेगा शुल्क

Tags: Constable recruitment, Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें