इस स्कूटर ने बना ली 3 करोड़ घरों में जगह, कहते हैं देश का सबसे प्यारा टू-व्हीलर, Splendor को दे दी मात

हाइलाइट्स

होंडा एक्टिवा को भारत में पूरे हुए 22 साल.
3 करोड़ यूनिट्स की हुई बिक्री.
71,328 रुपये से शुरू होती है कीमत.

नई दिल्ली. देश के सबसे प्यारे स्कूटर होंडा एक्टिवा ने एक और बड़ी उपलब्ध अपने नाम कर ली है. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने ऐलान किया है कि एक्टिवा स्कूटर अब 3 करोड़ भारतीय घरों तक पहुंच गया है. इस उपलब्धि से कंपनी गदगद है. हीरो स्प्लेंडर के बाद होंडा एक्टिवा भारतीय बाजार में सबसे लंबे समय तक बिकने वाला टू-व्हील है. एक्टिवा को साल 2001 में लॉन्च किया गया था और ये लगातार 22 सालों से कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर रहा है.

बता दें कि होंडा ने 2015 तक एक्टिवा की 1 करोड़ यूनिट्स की बिक्री की थी, वहीं इस स्कूटर की बिक्री इतनी तेजी से हुई कि अगली 2 करोड़ यूनिट्स केवल 7 साल में ही बिक गई. अपने 22 साल के सफर के दौरान एक्टिवा स्कूटर में कई बदलाव किये गए. कभी केवल उम्रदराज लोगों के लिए टारगेट की गई ये स्कूटर आज युवाओं को खूब पसंद आ रही है. इसकी वजह स्कूटर का अपडेटेड डिजाइन और लाजवाब परफॉर्मेंस है.

यह भी पढ़ें: हुंडई वेन्यू को मिला ये धांसू अपडेट, पहले से हो गई अधिक सुरक्षित, लेकिन नहीं खरीद पाएंगे आप, क्योंकि…

नए फीचर्स से लैस है एक्टिवा
समय के साथ होंडा एक्टिवा को कई नए फीचर्स का अपडेट भी मिला है. कंपनी इसमें अपनी पेटेंटेड टफअप ट्यूब तकनीक का इस्तेमाल करती है जो पंक्चर के समय टायर से अचानक हवा निकलने से बचाता है. इसके अलावा, हाल ही में इसे कार जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी ने एक्टिवा के साथ H-Smart Key पेश किया है. यह एक तरह का एडवांस लॉकिंग सिस्टम है जिसे रिमोट के जरिये कंट्रोल किया जाता है. इस फीचर से स्कूटर और भी सेफ हो गया है क्योंकि इसमें चाबी से खुलने वाला फीजिकल लॉक नहीं है.

honda activa sales milestone, honda activa 6g price, honda activa price, honda activa bs6, honda activa ob2, honda activa features, honda activa launch date in india, honda activa mileage, honda activa scooter sales, honda two wheelers, honda activa h smart key, activa h smart price, activa new features, activa latest features

होंडा एक्टिवा को बीएस-6 फेज-2 के अनुसार अपेडट कर दिया गया है. (Image: Honda 2Wheelers)

यह भी पढ़ें: कार के लिए खरीद लीजिए छाता, वर्ना बारिश के बाद धूप से उड़ जाएगा पेंट, रंग ही नहीं रुतबा भी हो जाएगा फीका

इंजन और परफॉर्मेंस
इसके अलावा यह स्कूटर अब साइलेंट स्टार्ट मोटर के साथ आ रहा है. वहीं बीएस-6 फेज-2 लागू होते ही स्कूटर को OBD-2 स्कैनर का अपडेट भी दे दिया गया है. होंडा का दावा है कि कंपनी एक्टिवा में 26 पेटेंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है इससे स्कूटर की माइलेज 13% तक बढ़ गई है.

होंडा एक्टिवा में 110 सीसी का बीएस-6 इंजन मिलता है. यह इंजन 7.6bhp का पॉवर और 8.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी इसमें आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के व्हील्स देती है. इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.3 लीटर की है. कीमत की बात करें तो एक्टिवा 110 सीसी के लेटेस्ट मॉडल, एक्टिवा 6जी की कीमत 71,328 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है.

Tags: Auto News, Honda Activa, Scooter

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More