
गाजियाबाद. शहर को साफ सुथरा बनाने को लेकर निगम प्रशासन काफी दिनों से कोशिश में लगा है. मेयर सुनीता दयाल भी नगर निगम की इस कोशिश को आगे बढ़ाते हुए नाले में कूड़ा फेंकने वालों को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने शहर के लोगों से साफ सफाई में सहयोग करने की अपील की है.
मेयर ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कोई दुकानदार नाली या नाले में कूड़ा डाल रहा है तो ऐसे उस पर नगर निगम प्रशासन जुर्माना लगाएगा. यह जुर्माना प्रथम बार में दो सौ रुपये होगा. इसके बाद यह जुर्माना और बढ़ता जाएगा. उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि नगर निगम नाली और नालियों की सफाई करता है, इसके बाद कुछ लोग लोग नगर निगम के नाले में कूड़ा डाल देते है.
सभी दुकानदारों को चाहिए कि वह सूखा और गीला कूड़ा रखने के लिए अपने यहां एक डस्टबिन रखें. इस डस्टबिन को वह नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी में डालें, ताकी शहर को और साफ सुथरा और स्मार्ट बनाया जा सके. यह सभी के सहयोग से ही संभव हो पाएगा.
.
Tags: Ghaziabad News
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 21:17 IST






