धनरोपनी कर रही महिलाओं पर काल बनकर गिरा 11 केवी का तार, 6 झुलसीं, 4 की मौके पर मौत 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


11 केवी का तार टूटने से 6 महिला मजदूर झुलसे, 4 की मौके पर मौत
कुमार प्रवीण पूर्णियाBRSKP

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हुआ है. मामला जिले के टीकापट्टी थाना से जुड़ा है जहां गोडियर गांव में खेत में धान रोपने गई 6 महिला मजदूरों को करंट लग गया. इस घटना में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार ने मृतक के परिजनों के लिये चार लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजा देने की घोषणा की है. राजीव कुमार ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा यह मुआवजा राशि दी जाएगी.

घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने रुपौली रेफरल अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया. लोगों की मांग थी कि शीघ्र मृतक के परिजनों को मुआवजा दें. स्थानीय लोगों ने बताया कि गोरियर गांव में कुछ मजदूर आज खेत में धान रोप रहे थे. उसी समय ऊपर से गुजर रहा 11 केवी का तार टूटकर खेत में गिर गया. खेत में पानी होने के वजह से अचानक हैवी करंट आ गया, जिस कारण 6 महिला मजदूर को करंट लग गया. इसमें से 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 मजदूरों को गंभीर हालत में रूपाली रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है.

मृतक सभी चारों महिला मजदूरों का शव पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा जा रहा है. वही ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है. अगर बिजली विभाग के कर्मी समय-समय पर इसकी जांच करते आज तार नहीं टूटता और यह हादसा नहीं होता. लोगों ने कहा कि बिजली का 11 केवी का तार काफी जर्जर है .इसके बावजूद भी बिजली विभाग इस पर ध्यान नहीं देता है .जिस कारण आए दिन हादसे होते हैं. फिलहाल पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

Tags: Bihar News, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें