दुनिया के किसी जीन्स के पॉकेट में नहीं समाएगा ये iPhone, 8 फीट के फोन में सारे फीचर्स, टच स्क्रीन भी परफेक्ट

पहले के समय में बटन वाले फोन आते थे. ये साइज में काफी छोटे होते थे. इसके बाद धीरे-धीरे इन फोन्स का आकार बढ़ने लगा. स्मार्ट फोन साइज में बड़े आने लगे. समय के साथ फोल्ड होने वाले फोन का भी दौर आया. लेकिन अब एक ऐसा फोन सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप हैरान ही रह जाएंगे. वैसे तो ये फोन नॉर्मल फोन की तरह ही काम करता है लेकिन इसका साइज नॉर्मल नहीं है. आठ फ़ीट का ये फोन आपको हैरान कर देगा. साइज में इतना बड़ा होने के बाद भी इसके सारे फंक्शन काम करते हैं. आप इस फोन से बात भी कर सकते हैं.

आपको बता दें कि इंसान की हाइट से भी ज्यादा बड़े इस फोन को एक यूट्यूबर ने बनाया है. मैथी बीम नाम के यूट्यूबर ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस फोन का निर्माण किया है. इस फोन की उंचाई आठ फ़ीट है. आपको लग रहा होगा कि ये सिर्फ दिखावे का फोन गई. ये काम नहीं करता होगा लेकिन आपको बता दें कि ये फोन किसी नॉर्मल फोन सा ही काम करता है. इसका डिस्प्ले और टच भी काफी अच्छे से काम करता है.


तोड़ डाला रिकॉर्ड
मैथ्यू का दावा है कि उसके बनाए फोन ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ डाला है. उससे पहले साल 2020 में एक अन्य यूट्यूबर ZHC ने 6 फ़ीट का आईफोन बनाया था. लेकिन अब मैथ्यू ने आठ फ़ीट का ये फोन बना डाला है. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ये फोन सिर्फ दिखावे के लिए है तो आप गलत हैं. ये फोन किसी आम फोन जैसा ही काम करता है. आप इससे बात कर सकते हैं, फोटो ले सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं.

8 feet iphone

टीवी के टच स्क्रीन का किया गया है इस्तेमाल

कैरी करना मुसीबत
वैसे तो इस फोन में सारे फीचर्स हैं लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत है इसे लेकर चलना. मैथ्यू ने इस फोन को एक कार्ट के जरिये कैरी किया. इसका वीडियो मैथ्यू ने शेयर किया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस मोबाइल में टीवी का टच स्क्रीन यूज किया गया है. साथ ही इसमें लॉक बटन, वॉल्यूम बटन और म्यूजिक के लिए भी बटन की सुविधा दी गई है. स्क्रीन के चारो तरफ लेजर भी लगाया गया है. ये मोबाइल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More