टेक्सास हवाई अड्डे के कर्मचारी ने विमान के इंजन में घुसकर की थी आत्महत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ह्यूस्टन: अमेरिकी राज्य टेक्सास में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी की यात्री विमान के इंजन में फंसने से हुई दर्दनाक मौत को स्थानीय चिकित्सा परीक्षक ने आत्महत्या करार दिया है. स्थानीय मीडिया संस्थान ‘केईएन 5’ की खबर के अनुसार, बेक्सर काउंटी चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने सोमवार को कहा कि डेविड रेनर (27) की मौत इंजन की चपेट में आकर शरीर के कटने-फटने के कारण हुई. खबर में कहा गया है कि चिकित्सक कार्यालय ने इसे आत्महत्या करार दिया.

कर्मचारी की मौत स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई, जब ‘डेल्टा एयरलाइन्स’ का एक विमान लॉस एंजिलिस से सैन एंटोनियो (टेक्सास) पहुंचा ही था. विमान आगमन द्वार की ओर बढ़ रहा था, तभी कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया.

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने कहा कि कर्मचारी विमान के इंजन में “घुस” गया था. ‘सीबीएसऑस्टिन डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, शुरू में एनटीएसबी ने जांच की थी, लेकिन मेडिकल परीक्षक की ओर से इस बात की पुष्टि होने के बाद सोमवार को जांच रोक दी गई कि यह आत्महत्या का मामला है. खबर में एनटीएसबी के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, ‘‘एनटीएसबी इस घटना की जांच नहीं शुरू करेगा. विमान या हवाई अड्डे पर कोई परिचालन सुरक्षा समस्या नहीं थी.’’

Tags: America News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें