अब मात्र 40 रुपए में आप भी बन सकते है रेडियोलॉजिस्ट टेक्निशियन, साकेत आईटीआई में थ्योरी के साथ दी जाएगी ट्रेनिंग, जानें कैसे करें आवेदन

विशाल भटनागर/मेरठ. अगर आप भी मेडिकल से संबंधित रेडियोलॉजिस्ट टेक्नीशियन में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. आर्थिक तंगी के कारण महंगी फीस का खर्चा नहीं उठा सकते. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए बेहतर अवसर है. मेरठ साकेत आईटीआई से मात्र 40 रुपए महीने की फीस में रेडियोलॉजिस्ट टेक्नीशियन का कोर्स कर सकते हैं.

आईटीआई की वाइस प्रिंसिपल उपासना सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के बाद युवा रेडियोलॉजिस्ट टेक्निशियन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. जोकि 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है. कोर्स में एक तरफ जहां साकेत आईटीआई में थ्योरी सहित अन्य प्रकार की पढ़ाई कराई जाएंगी. वही, मेरठ मेडिकल कॉलेज लाला लाजपत राय से उन्हें रेडियोलॉजिस्ट टेक्नीशियन के तौर पर विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी. जिससे वह डिप्लोमा पूरा करने के बाद आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकें. डिप्लोमा की अवधि दो साल की है जिसमें कुल 960 रुपए का खर्चा होगा.

मात्र 40 रुपए महीना होगी फीस

इस डिप्लोमा कोर्स की फीस 40 रुपए महीना है. जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस कोर्स में अध्ययन करें तो 50,000 रुपए तक की फीस देनी पड़ती है. वहीं, प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस लाखों रुपए में है. सीटों की बात की जाए तो 40 सीटें हैं जिसमें मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा.

3 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

जो युवा एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं. वह सभी वेबसाइट http://www.scvt.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उसके लिए उन्हें ऑनलाईन सबमिशन आफ ऐप्लीकेशन फोर एडमिशन 2023-24 फोर गवर्मेन्ट आईटीआई पर क्लिक करने पर आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया आरम्भ करनी होगी. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी राजकीय आईटीआई प्रौद्योगिकी संस्थान में एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रोसेस 9 जून को शुरू किया था. जिसकी अंतिम तिथि 3 जुलाई है.

Tags: Education news, Local18, Meerut news, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More