पटना बनेगा ‘इंदौर’! राजधानी को जगमगाने-चमकाने के लिए चलेगा अभियान, जानिए प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पटना के 50 महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर लगेंगे हाई मास्ट लाइट.
इंदौर की तर्ज पर राजधानी पटना में भी चलेगा स्वच्छता अभियान.
1 जुलाई से 25 अगस्त तक ‘मेरा शहर-मेरी जवाबदेही’ अभियान.
स्ट्रीट डॉग के कहर से बचाने के लिए निगम बनाएगा विशेष रणनीति.

पटना. मध्य प्रदेश का इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में सबसे पहले स्थान पर है. अब बिहार की राजधानी पटना को भी इसी तर्ज पर चमकाने का अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत 50 महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाए जाएंगे इससे बिजली की खपत कम होगी. इंदौर की तर्ज पर पटना में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का भी प्लान बनाया गया है. 1 जुलाई से 25 अगस्त तक ‘मेरा शहर-मेरी जवाबदेही’ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही स्ट्रीट डॉग के कहर से बचाने के लिए निगम विशेष रणनीति बनाएगा. इसको लेकर पटना नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई.

इस बैठक में मेयर सीता साहू, निगम आयुक्त अनिमेष पराशर सहित सदस्य शामिल हुए. सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए. मीटिंग में ये निर्णय हुआ कि महत्वपूर्ण चौक चौराहे पर 50 की संख्या में हाई मास्क लाइट लगेंगे, जिससे बिजली कि खपत कम होगी. वहीं, महत्वपूर्ण जगहों पर एस्प्रेसनल शौचालय निर्माण और यूरिनल भी बनेंगे. इंदौर की तर्ज पर मेरा शहर मेरी जवाबदेही स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें 1 जुलाई से 15 अगस्त तक मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान चलेंगे.

बता दें कि हाल के समय में राजधानी और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों के प्रकोप बढ़े हैं. इसको देखते हुए निगम की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा. रोजाना 30 स्ट्रीट डॉग को पकड़ने और उसके जनसंख्या को नियंत्रित करने पर भी काम किया जा रहा है. निगम आयुक्त अनिमेष पराशर ने यह बताया कि मानसून पूर्व सभी तैयारी कर ली गयी है.

वहीं, मेट्रो के निर्माण में कई बड़े नालों के प्रभावित होने से होने वाले जल जमाव से भी निपटने के लिए निगम ने तैयारी की है. निगम की ओर से ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है और जल जमाव को तत्काल हटाने के लिए व्यवस्था की गई है. वहीं ऑनलाइन टैक्स के भुगतान पर 2 प्रतिशत तक करों में छूट देने की व्यवस्था भी की जा रही है.

Tags: Bihar latest news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें