
अमित राना/गाजियाबाद. गाजियाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में हाई राइज बिल्डिंग में रहने का सभी का अपना सपना होता है. जीवन भर की कमाई से सपने को पूरा करते हुए इन हाई राइज बिल्डिंग में आदमी अपना आशियाना भी ले ही लेता है, लेकिन एक मोटी रकम प्रतिमाह मेंटेनेंस के नाम पर देनी पड़ती है, इसकी एवज में तमाम मूलभूत सुविधाएं देने की बात भी कही जाती है, लेकिन ऐसा नहीं होता. इस कारण कई बड़े हादसे हो जाते हैं. ताजा मामला गाजियाबाद का है, जहां हाई राइज बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर लिफ्ट में आधा दर्जन लोग फंसे रहे.
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की गौर होम सोसाइटी का है. जहां छठी मंजिल पर एक लिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक लोग फंस गए. बाद फ्लोर पर ही मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला. इस दौरान पूरी रेस्क्यू ऑपरेशन की एक वीडियो भी वहां मौजूद लोगों ने बनाई. इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस कदर लिफ्ट में फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है. इस दौरान आसपास चिल्लाने की भी आवाज आ रही है. लोग करीब 15 मिनट अंदर फंसे रहे.
हर महीने ली जाती है मोटी रकम
लिफ्ट में फंसे लोगों के मुताबिक, मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने उनसे एक मोटी रकम ली जाती है. मगर कोई मूलभूत सुविधाएं उन्हें नहीं दी जाती. लिफ्ट को लेकर भी उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई ना होने के चलते लिफ्ट की मेंटेनेंस नहीं हुआ. जिसके चलते यह घटना सामने आई. हालांकि गनीमत इस बात की रही कि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ.
रेजिडेंट के बीच खासा गुस्सा
हालांकि मेंटेनेंस को लेकर यहां रहने वाले रेजिडेंट के बीच खासा गुस्सा भी है. लोगों ने यह भी बताया कि ऐसा पहली मर्तबा नहीं है. इससे पहले भी लिफ्ट कई बार इसी तरह बीच में रुक गई. जिसमें कई लोग फंसे हुए थे. इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि कोई बड़ा हादसा होने पाए.
.
Tags: Ghaziabad News, Latest hindi news, Local18, UP news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 17:35 IST






