कार हंसते-हंसते काट लेगी बरसात, अगर लगवा लेंगे ये 7 एक्सेसरीज, मानसून में भी मजेदार होगी ड्राइविंग


बारिश में आप सुरक्षित तरीके से कार चला सकें इसलिए आपको कुछ जरूरी एक्सेसरीज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 7 कार एक्सेसरीज के बारे में जिसे आप अपनी कार में लगवाकर मानसून भर आसानी से ड्राइविंग कर सकेंगे. (Image: Canva)

Window Visor: विंडो वाइजर बारिश में कार के अंदर वेंटिलेशन को बनाए रखने में मदद करता है. कार की खिड़कियों के ऊपर इसे लगाने के बाद आप बारिश में खिड़ियों के शीशे को थोड़ा खुला छोड़ सकते हैं. इससे कार के अंदर वेंटिलेशन बना रहेगा और अंदर से शीशे में धुंध नहीं जमेगी. (Image: Amazon) Windshield Wiper: बारिश में ड्राइविंग के दौरान आपको अच्छी विजिबिलिटी मिलती रहे इसलिए जरूरी है कि कार के विंडस्क्रीन वाईपर ठीक तारा से काम करें. अगर वाईपर खराब हो गए हैं तो उन्हें बदल लें. कार में हमेशा अच्छी क्वालिटी के विंडस्क्रीन वाईपर का इस्तेमाल करना चाहिए. (Image: Canva) Waterproof Car Cover: अगर आप खुले में अपनी कार पार्क करते हैं तो बरसात के मौसम में वाटर प्रूफ कार कवर आपके बहुत काम आएगा. इसे लगाकर आप अपनी कार को पानी और डस्ट से बचा सकते हैं. साथ ही आपकी कार पानी के कारण जंग से भी भी बची रहेगी. (Image: Canva) Floor Mats: बारिश के समय मिट्टी और कीचड़ आपके जूतों में चिपक कर कार के अंदर आ जाती है. इसलिए आपको कार के अंदर अच्छी क्वालिटी का फ्लोर मत जरूर रखना चाहिए. इससे जूतों में लगी मिट्टी फ्लोर मैट में चिपक जाएगी और केबिन गंदा नहीं होगा. (Image: Canva) Mud Flaps: कार में मड फ्लैप या मडगार्ड लगवाना बेहद जरूरी है. यदि आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां बारिश ज्यादा होती है जो मड फ्लैप कार की बॉडी में मिट्टी को जमने से बचाता है. बरसात के समय मड फ्लैप पानी के छीटों को सीधे कार के निचले हिस्से में लगने से रोकता है. इससे कार जंग से भी बची रहती है. (Image: Canva) Emergency Kit: केवल बरसात में ही नहीं आपको हमेशा कार के अंदर एक इमरजेंसी किट रखनी चाहिए. इस इमरजेंसी किट में फर्स्ट ऐड किट के साथ रेनकोट, अम्ब्रेला, मल्टी पर्पस टूल्स, फ्लैशलाइट और पंक्चर रिपेयर किट भी रखना चाहिए. (Image: Canva) Anti Fog Stickers: कार में रियर व्यू न-मिरर में एंटी-फॉग स्टीकर लगाने से उसमें पानी नहीं चिपकता. यह स्टीकर बारिश में ड्राइविंग के समय बहुत काम आता है. इससे भारी बारिश में भी सड़क पर आपकी विजिबिलिटी बनी रहती है. (Image: Flipkart)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More