
आदित्य तिवारी/भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अरेरा एक्सचेंज के पास राष्ट्रीय दूरसंचार संग्रहालय मौजूद हैं. इस म्यूजियम में टेलीफोन का इतिहास जानने के लिए आप भ्रमण कर सकते हैं. आपको बता दें कि पूरे भारत में एकमात्र टेलीफोन संग्रहालय है. जिसके उपकरण करीब 185 साल पुराने हैं. इस संग्रहालय में जाने के लिए आपको किसी भी राशि का भुगतान नहीं करना है. साथ ही छुट्टी वाले दिन छोड़कर बाकी के दिन म्यूजियम खुला रहता है.
म्यूजियम से जुड़ी जानकारी देने के लिए पास में बने टेलीफोन एक्सचेंज की दूसरी बिल्डिंग में कई अधिकारी उपस्थित रहते हैं. 26 साल पहले इस संग्रहालय की शुरुआत मनोरंजन, अध्ययन और सार्वजनिक ज्ञान बांटने के लिए की गई थी. इस म्यूजियम में टेलीफोन से जोड़े उपकरणों के अलावा अनमोल चीजें भी मौजूद हैं. जैसे जलियांवाला बाग की ईट, सिक्के, प्रथम दिवस आवरण लिफाफे, डाक टिकट और प्रसिद्ध रणभूमि हल्दीघाटी के पत्थर जैसी और भी कई चीजें शामिल हैं.
मध्य प्रदेश टेलीकॉम सर्कल के ओर से दूरसंचार संग्रहालय 18 अगस्त 1996 को जनता के लिए खोला गया था. सबसे पहले उस वक्त के महाप्रबंधक आरिफ गोयल ने इस संग्रहालय की शुरुआत की थी. आपको बता दें कि इस प्रकार का पूरे एशिया में एकलौता राष्ट्रीय दूरसंचार संग्रहालय है. संग्रहालय के अंदर हिंदुस्तान के आधुनिक और प्राचीन दूरसंचार के उपकरण मौजूद हैं.
ये उपकरण हैं मौजूद
वहीं संग्रहालय के संरक्षक सूरज खरे ने बताया कि इस संग्रालय में आपको 1837 के हाइटन के टेलीग्राफ गैल्वेनोमीटर, 1874 के बॉडोट की प्रिंटिंग मशीन, 1+1 कैरियर प्रणाली, पंथ मॉडल के टेलीप्रिंटर मशीन, 1950 के वाहक प्रणाली, कॉल के सुरक्षात्मक उपकरण के विभिन्न प्रकार, डीसी मोटर जनरेटर सेट, मैगनेटो में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न घटक इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज, पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज और बिल, भुगतान पत्रक और प्रदर्शन रिकॉर्ड बुक किताबें 1913 और 1917 के ब्रिटिश काल के लिए, विभिन्न प्रकार के पुराने और नए यूआईजी केबल मॉडल एंटीक राउंड ब्रैकेट पोस्ट 1878 की तार रहित प्रणाली इत्यादि सामान आसानी से मिल जाएंगे.
.
Tags: Bhopal news, Latest hindi news, Local18, Madhyapradesh news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 17:09 IST






