Viral Video: स्टेज पर ही नाचने लगी दुल्हन! मुस्कुराने लगे आसपास खड़े लोग, हैरान नजर आया दूल्हा!

शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन इतने उत्साहित होते हैं कि दोनों अपने इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ऐसी चीजें करते हैं जो यादगार बन जाएं. आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस सबसे लोकप्रिय चीज बन चुकी है जो इस दिन को खास बनाती है. ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला एक वायरल वीडियो में जिसमें एक दूल्हन, अपने होने वाले पति के लिए स्टेज पर ऐसा डांस करती है कि उसे देखकर लोग मुस्कुराने लगते हैं. पर शायद दूल्हा, दुल्हन (Bride dance on stage video) की इस हरकत में ज्यादा इंट्रेस्टेड नहीं दिखाई दे रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे वो इस डांस से हैरान-परेशान है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @vipinrajput8374 पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो (Bride dance in wedding viral video) पोस्ट किया गया है जिसमें एक दुल्हन स्टेज पर डांस करती हुई दिख रही है. वीडियो में दुल्हन का डांस जितना ध्यान खींचने वाला है, उससे कहीं ज्यादा दूल्हे के चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. शादियों में आजकल दूल्हा-दुल्हन अक्सर डांस करते हुए दिख जाते हैं. पर जब एक डांस करे, और दूसरा चुपचाप बैठा रहे, तो सीन थोड़ा अजीब हो जाता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More