
राजकुमार सिंह/वैशाली. बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में लगे खादी उद्योग मेले में सामानों की खूब बिक्री हो रही है. मेले में पूर्णिया का बैम्बू स्टॉल लोगों को काफी लुभा रहा है. यहां बांस से बने रोजमर्रा के उपयोग के कई सामान अच्छी कीमत पर मिल रही है. इसमें सोफा सेट, टूथ ब्रश, कप, बोतल, पेन स्टैंड से लेकर कई आकर्षक चीजें हैं जो आप पहली बार देखेंगे. पूर्णिया के सत्यम के सामानों की देश के कई राज्यों में डिमांड है. अगर आपको भी बैम्बू से बने सामान लेना है तो खादी मेला जरूर जाएं.
हाजीपुर में पहली बार आयोजित किये गये खादी उद्योग मेले में पूर्णिया के मणिपुर बैम्बो की खूब धूम है. बांस से बने समान लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं. यहां सुबह उठने से लेकर, रात में सोने तक के दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं. टूथ ब्रश, कप, बोतल, पेन स्टैंड, लेडीज पर्स, फोटो फ्रेम, फ्लावर पॉट के अलावा सजावटी सामान और फर्नीचर लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं.
खास बात यह है कि सत्यम की कंपनी ने मात्र एक साल में अपनी पैठ बना ली है. उनकी कंपनी के बांस से बने फर्नीचर की मांग सबसे अधिक है. सत्यम ने बताया कि फर्नीचर में सोफा सेट 35 हजार रुपये और 22 हजार रुपये में उपलब्ध है. यह 15 वर्ष गारंटी के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा बैम्बू से बने कुर्सी, टेबल आदि वस्तुएं भी उपलब्ध है. यह सभी समान मसूरी बांस से तैयार होते हैं, जो जल्दी खराब नहीं होते हैं.
देश के 15 राज्यों में भेजे जाते हैं सामान
सत्यम ने कोलकाता से एमबीए करने के बाद नौकरी जॉइन की थी, लेकिन दो महीने के बाद ही उन्होंने जॉब छोड़ दिया और अपना स्टार्टप शुरू किया. सत्यम ने अपनी मां आशा अनुरंगनी के साथ मई 2022 में कंपनी की स्थापना की थी. उनके सामान महाराष्ट्र, असम, गुजरात, कर्नाटक सहित 14-15 राज्यों में डिलीवरी भेजे जाते हैं. कुछ राज्यों में सजावटी समानों के साथ फर्निचर की अच्छी मांग है. लिहाजा सत्यम की सफलता उन युवाओं के लिए सबक है, जो बेरोजगारी का हवाला देकर जीवन से निराश हो जाते हैं.
.
Tags: Bamboo Products, Bihar News in hindi, Hajipur news, Local18, Vaishali news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 16:19 IST






