बचपन की गलती कबूलकर आफत ली मोल, नौकरी गंवाई, जान से मारने की मिलने लगी धमकी


नई दिल्‍ली. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला ने उस वक्‍त अपने जीवन को मुश्किल में डाल दिया जब उन्‍होंने एक रेडियो पोडकास्‍ट के दौरान अपने बचपन से जुड़ी एक गलती का इजहार किया. इस गलती को बताने के बाद महिला को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी. लोगों ने उन्‍हें खूब तानें मारे. वो इन सब चीजों से इतनी परेशान हो गई कि मन में आत्‍महत्‍या करने के ख्‍याल तक आने लगे. अब ऐमा क्‍लेयर नामक इस महिला ने सोशल मीडिया छोड़ने का मन बना लिया है.

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐमा क्‍लेयर ने रेडियो पोडकास्‍ट के दौरान बताया था कि बचपन में उन्‍होंने दो बिल्लियों की हत्‍या कर दी थी. उस वक्‍त शायद उन्‍हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस कबूलनामे से सोशल मीडिया पर लोग कितने भड़क सकते हैं. वो इसी साल एक बेटी की मां बनीं हैं. अप्रैल में उनके घर पर एक नन्‍हीं मेहमान आई है. ऐसे में वो जान से मारने की धमकियां मिलने और हर तरफ से हो रही आलोचनाओं से डिप्रेशन में चली गई हैं. उनके मन में अपनी खुद की जान लेने के ख्‍याल तक आने लगे. इंस्‍टाग्राम पर ऐमा के पास एक लाख पांच हजार फॉलोअर्स हैं.

नौकरी से धो बैठी हाथ
ऐमा ने बताया कि बिल्लियों को मारने के अपने अपराध को कबूलने के बाद उनकी नौकरी तक चली गई. उनका कहना है कि मैं अपने ही घर में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं. मैं होगों के बीच होती हूं तो खुद की सुरक्षा को लेकर डर और ज्‍यादा बढ़ जाता है. मुझे अपमानित महसूस होता है. जान से मारने की धमकियां भी मिलती रहती हैं.

मैं सोशल मीडिया छोड़ रही हूं
ऐमा ने कहा, ‘लोग मेरी जिंदगी को बर्बाद करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मेरी मेंटल हेल्‍थ काफी बुरी तरह प्रभावित हुई है. मेरे दोस्‍तों, मुझे फॉलो करने वाले ब्रांड को घटिया मैसेज किए जा रहे हैं. मेरे साथ रोज अमानवीय व्‍यवहार हो रहा है. तंग आकर मैं अब सोशल मीडिया छोड़ रही हूं.’

Tags: International news, International news in hindi, Social media influencers

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More