Sarkari Naukri 2023 : जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर समेत कई पदों पर 261 वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sarkari Naukri 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एयरवर्दीनेस ऑफिसर और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2023 है. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 261 वैकेंसी है. इसमें एयरवर्दीनेस ऑफिसर की भर्ती केंद्रीय उड्‌डयन मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन में होगी.

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये है. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना है. इसका भुगतान Visa/Master/Rupay/Credit/Debit Card/UPI आदि से कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल

एयरवर्दीनेस ऑफिसर-80
एयर सेफ्टी ऑफिसर- 44
लाइवस्टॉक ऑफिसर-6
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर-5
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर-23
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर-86
असिस्टेंट इंजीनियर-3
असिस्टेंट सर्वे ऑफिसर-7
प्रिंसिपल ऑफिसर-1
सीनियर लेक्चरर-3

जरूरी योग्यता

एयरवर्दीनेस ऑफिसर- संबंधित डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
एयर सेफ्टी ऑफिसर- एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.
लाइवस्टॉक ऑफिसर-वेटनरल साइंस एंड एनिमल हस्बैंडरी में ग्रेजुएशन की डिग्री.
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर- संबंधित डिसिप्लिन में बीई/बीटेक किया होना चाहिए.
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर-लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री.
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर-संबंधित डिसिप्लिन में पीजी की डिग्री.
असिस्टेंट इंजीनियर-संबंधित डिसिप्लिन में डिग्री.
असिस्टेंट सर्वे ऑफिसर-सिविल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक.
प्रिंसिपल ऑफिसर-पीजी डिप्लोमा/एमएससी संबंधित डिसिप्लिन में.
सीनियर लेक्चरर-एमडी/एमएस किया होना चाहिए.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें