
नरेश पारीक/ चूरू. जिले की ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता के माध्यम से प्रत्येक उपखण्ड पर युवा कलाकारों के द्वारा खुले मंच पर प्रस्तुतियां दी जायेगी. मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी जगवीर सिंह यादव ने बताया कि इसके लिए 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकार विभिन्न कला को लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उदेश्य परंपरागत प्राचीन कला, मंचन व संगीत को युवाओं तक पहुंचाने व कलाओं को संरक्षण प्रदान करना है. अभी आयोजन की डेट तय नहीं की गई है. जल्द ही डेट भी फाइनल की जाएगी.
विलुप्त हो रही कलाओं को मिलेगा जीवनदान
युवा महोत्सव में कुल 22 प्रतियोगिताएं हैं, जिन्हें कार्यक्रम आयोजित कर उपखण्ड लेवल व जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा. विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरुस्कृत भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्यप्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण एवं छात्रवृति की सुविधा देकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करके उनको स्वावलम्बली बनाना है.मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी जगवीर सिंह यादव नें कहा ऐसे नवाचारों से विलुप्त हो रही कलाओं को न केवल जीवनदान मिलेगा बल्कि युवाओं में कला के गुण भी विकसित होंगे.
ऑनलाइन करें आवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी ऑनलाईन पंजीयन हेतु राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर जाकरrajasthan YOUTH Festival 2023आइकन पर क्लिक कर अपना जिला एवं ब्लॉक सेलेक्ट करके अपना समस्त विवरण ऑनलाइन भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 15:51 IST






