ICMR Recruitment 2023: लाखों की करनी है नौकरी, तो यहां करें फटाफट आवेदन, 25 से 30 साल होनी चाहिए उम्र


नई दिल्ली. ICMR Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. यह मौका सुनहरा इसलिए भी है क्योंकि नौकरी मिलने पर यहां लाखों में सैलरी मिलेगी. यह भर्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने निकाली हैं. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्तियां संस्थान में विभिन्न खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट nimr.org.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन पत्र सबमिट करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है. वहीं पदों की कुल संख्या 79 है.

​ICMR Recruitment 2023: खाली पदों की डिटेल
आईसीएमआर में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन और लेबोरेटरी अटेंडेंट के पद खाली हैं. इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 37, एससी के लिए 9, एसटी के लिए 4, ईडब्ल्यूएस के लिए 08 और ओबीसी के लिए 21 पद शामिल हैं. आवेदन करने के लिए आयु सीमा 25 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं.

​ICMR Recruitment 2023: सैलरी कितनी मिलेगी
चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम सैलरी 1,12,400 रुपये होगी. इसमें टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार 400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी और टेक्नीशियन पद के लिए 19 हजार 900 से लेकर 63 हजार 200 रुपये वहीं लेबोरेटरी अटेंडेंट पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से लेकर 56 हजार 900 रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा.

ICMR Recruitment 2023: यहां करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फॉर्म “निदेशक, राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान, सेक्टर -8, द्वारका, नई दिल्ली -110077” के पते पर भेजना होगा. 21 जुलाई के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags: ICMR, Job news, Recruitment

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More