World Cup 2023 Timing: वर्ल्ड कप के मुकाबले कितने बजे से खेले जाएंगे? डे नाइट मैचों के समय में बदलाव


हाइलाइट्स

वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से भारत में होगा
विश्व कप 2023 के मैच सुबह और दोपहर में खेले जाएंगे

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023)  शुरुआत मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. यह मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईसीसी ने मंगलवार को अक्टूबर और नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के मुकाबले दो समय में खेले जाएंगे. दिन के मुकाबले सुबह 10.30 बजे से आयोजित होंगे वहीं डे नाइट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है.

फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व डे रहेगा. सभी तीन नॉकआउट मैच डे नाइट होंगे. अमूमन भारत में डे नाइट मुकाबले ढाई बजे से खेले जाते हैं लेकिन जब विश्व कप के मुकाबले खेले जाएंगे उस समय भारत में ठंड की शुरुआत हो रही होगी. ऐसे में डे नाइट मुकाबलों को आधे घंटे पहले यानी 2 बजे से खेला जाएगा. मेजबान भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा.

IND v PAK World Cup Schedule: भारत-पाकिस्तान दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में इस दिन होंगे आमने सामने

B’day Special: मजदूर का बेटा 2343 दिन तक रहा टेस्ट का नंबर वन बॉलर, दुनिया के बैट्समैन के लिए था काल

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे
वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. सेमीफाइनल और फाइनल मैच के दिन बारिश आती है तो मैच रिजर्व डे पर करवाया जाएगा. तीनों महत्वपूर्ण मैचों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा. फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा. सभी तीन नॉकआउट मैच डे नाइट के होंगे.

बीसीसीआई ने पाकिस्तान की मांग ठुकराई
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच चेन्नई, बेंगलुरू या कोलकाता में कराने की मांग की थी जिसे बीसीसीआई और आईसीसी ने ठुकरा दिया. इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेंगी जिनमें से 8 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए पहुंचेंगी.

Tags: Icc world cup, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More